पीएम मोदी के रोड शो के दौरान कर्नाटक में हुई सुरक्षा चूक, उनकी गाड़ी पर फेंका गया स्मार्टफोन
कर्नाटक के मैसूरु में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान सुरक्षा चूक हुई। दरअसल, प्रधानमंत्री रोड शो के दौरान एक ओपन वैन में सवार थे और तभी उनकी गाड़ी पर एक मोबाइल फोन फेंका गया जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो पर एक यूज़र ने कमेंट किया, "लगता है जैसे किसी ने जानबूझकर मोबाइल फेंका।"