प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वॉशिंगटन (अमेरिका) पहुंचने पर सैकड़ों भारतीय-अमेरिकी बारिश के बावजूद उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। प्रधानमंत्री के स्वागत के वीडियो में भारतीय समुदाय के लोग 'मोदी जी, मोदी जी' चिल्लाते दिख रहे हैं। एक शख्स ने कहा, "हमें बारिश में खड़े रहने से कोई दिक्कत नहीं है...हम प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए उत्सुक हैं।"