पीएम मोदी चुप क्यों हैं?: एनईईटी यूजी में धांधली के आरोप पर कांग्रेस

कांग्रेस नेता गौरव गोगई ने एनईईटी यूजी-2024 में धांधली के आरोप पर कहा है, "प्रधानमंत्री चुप हैं। वह बात नहीं करना चाहते हैं।" उन्होंने कहा, "जिस एनटीए के नेतृत्व में पेपर लीक हुआ उसी को जांच के लिए बोला गया। हम निष्पक्ष जांच की अपेक्षा कैसे कर सकते हैं?" उन्होंने पूछा है, "यह नेक्सस है, क्या एनटीए जांच कर पाएगा?"