inshorts

पीएम मोदी ने 100 'किसान ड्रोन' किए लॉन्च; कहा- यह आधुनिक कृषि की दिशा में नया अध्याय है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश के विभिन्न शहरों व गांवों में खेतों में कीटनाशकों का छिड़काव करने के लिए गरुड़ एरोस्पेस के 100 'किसान ड्रोन' का उद्घाटन किया। सामने आए वीडियो में प्रधानमंत्री वर्चुअली ड्रोन को उड़ते हुए देखते नज़र आए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "यह 21वीं सदी की आधुनिक कृषि व्यवस्था की दिशा में नया अध्याय है।"