पीएम मोदी ने कर्नाटक में किया कमल जैसी आकृति के टर्मिनल वाले शिवमोगा एयरपोर्ट का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कर्नाटक में करीब ₹450 करोड़ की लागत से बने शिवमोगा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस एयरपोर्ट का यात्री टर्मिनल भवन कमल के फूल की आकृति जैसा दिखता है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "यह सिर्फ एयरपोर्ट नहीं है, यह इस क्षेत्र के नौजवानों के सपनों की नई उड़ान का अभियान है।"