पीएम मोदी ने कर्पूरी ठाकुर के बेटे से फोन पर की बात, पूरे परिवार को दिल्ली आने का दिया न्योता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'जननायक' कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत 'भारत रत्न' से सम्मानित किए जाने की घोषणा के बाद उनके बेटे रामनाथ ठाकुर से फोन पर बात की है। प्रधानमंत्री ने रामनाथ को बधाई दी व पूरे परिवार को 26 जनवरी के बाद अपने आवास पर दिल्ली आमंत्रित किया। गौरतलब है, आज (24 जनवरी) कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती है।