पीएम मोदी ने की घोषणा, हर साल 26 दिसंबर को मनाया जाएगा 'वीर बाल दिवस'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिख गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के मौके पर हर साल 26 दिसंबर को 'वीर बाल दिवस' मनाए जाने की घोषणा की। पीएम ने लिखा, "यह निर्णय साहिबजादों के साहस और न्याय को लेकर उनके संघर्ष के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है।" गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "इसके लिए मोदी जी का अभिनंदन करता हूं।"