प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के दूसरे परिसर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, "हर नागरिक तक उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के...राष्ट्रीय संकल्पों को मज़बूत करते हुए...एक और कदम बढ़ाया है।" मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह संस्थान उनके लिए खास है क्योंकि उनके कॉलेज के दिन आसपास ही बीते थे।