पीएम मोदी ने चीतों को एमपी के नैशनल पार्क में छोड़ने के बाद खींचीं उनकी तस्वीरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने 72वें जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के कूनो नैशनल पार्क में चीतों को छोड़ते समय उनकी तस्वीरें खींचते दिखे। इस मौके पर प्रधानमंत्री के साथ राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे। अफ्रीकी देश नामीबिया से 8 चीतों को लेकर एक विशेष कार्गो विमान शनिवार को भारत पहुंचा था।