पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में हुए बस हादसे पर जताया शोक; मृतकों के परिवार को मिलेंगे ₹2 लाख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुंछ (जम्मू-कश्मीर) में बुधवार को एक बस के खाई में गिरने की घटना पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवार को ₹2 लाख मुआवज़ा जबकि घायलों को ₹50,000 देने की घोषणा की है। गौरतलब है, इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है जबकि कम-से-कम 25 घायल हुए हैं।