inshorts

पीएम मोदी ने जापान के नए प्रधानमंत्री चुने गए फुमिओ किशिदा को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के नए प्रधानमंत्री चुने गए फुमिओ किशिदा को सोमवार को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि वह भारत और जापान की विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मज़बूत करने के लिए किशिदा के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं। गौरतलब है कि किशिदा ने योशीहिदे सुगा की जगह ली है।