पीएम मोदी ने जापान में आए भूकंप को लेकर पीएम फुमियो किशिदा को लिखा पत्र, जताया दुख
जापान में आए भूकंप के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा को पत्र लिखकर दुख जताया। उन्होंने लिखा, "मैं जान गंवाने वाले लोगों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। हम जापान और आपदा प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं।" गौरतलब है, भूकंप से जापान में 92 लोगों की मौत हुई है।