प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, "मैं उनके (गुरु नानक देव जी) पवित्र विचारों और महान आदर्शों को याद करता हूं...न्यायपूर्ण, दयालु और समावेशी समाज की उनकी दृष्टि हमें प्रेरित करती है।" एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा, "डेढ़ साल के अंतराल पर करतारपुर साहिब कॉरिडोर का फिर से खुलना सुखद है।"