प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के देवघर में हुए रोपवे हादसे के बचाव अभियान में शामिल रहे वायुसेना, सेना, एनडीआरएफ, आईटीबीपी के जवानों और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों से बुधवार को बात की। उन्होंने इस दौरान कहा, "इस दुर्घटना व रेस्क्यू मिशन से अनेक सबक हमें भी मिले है...आपके यह अनुभव भविष्य में बहुत काम आने वाले हैं।"