प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफगानिस्तान के सिख व हिंदू शरणार्थियों से मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने शरणार्थियों द्वारा भेंट की गई अफगानिस्तान की पारंपरिक वेशभूषा 'चापन' पहनी। पीएम मोदी ने इसके बाद कहा, "इसे (अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति) हामिद करज़ई साहब देखेंगे तो सबसे ज़्यादा खुश होंगे।" करज़ई ने जवाब में कहा, "आपका बहुत-बहुत शुक्रिया...भारत के लोगों को शुभकामनाएं।"