पीएम मोदी ने पाकिस्तान के पीएम को दी बधाई, कहा- भारत आतंक मुक्त क्षेत्र में शांति चाहता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पाकिस्तान के नव-नियुक्त प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा, "भारत आतंक मुक्त क्षेत्र में शांति और स्थिरता चाहता है ताकि हम अपनी विकास चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित कर सकें और अपने लोगों की भलाई-समृद्धि सुनिश्चित कर सकें।" शरीफ ने सोमवार को पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।