प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें वह पेरिस में एक डिनर के दौरान डिप्लोमैटिक प्रोटोकॉल के अनुसार टोस्ट करने के बाद शराब को पिए बिना ग्लास टेबल पर रखते दिख रहे हैं। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यह डिनर होस्ट किया था। एक ट्विटर यूज़र ने वीडियो पर कमेंट किया, "पीएम मोदी एक प्रेरणा हैं।"