पीएम मोदी ने पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट की सीप की आकृति वाली नई टर्मिनल बिल्डिंग का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पोर्ट ब्लेयर (अंडमान-निकोबार द्वीप समूह) के वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे की नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया। सीप की आकृति वाली इस बिल्डिंग का निर्माण ₹710 करोड़ की लागत से किया गया है। केंद्र सरकार ने कहा कि यह नया टर्मिनल अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।