प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के 4 दिवसीय भारत दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति भवन में उनका स्वागत किया। इस दौरान हसीना ने कहा, "भारत हमारा मित्र है...हमारी आज़ादी की लड़ाई में योगदान के लिए...हम हमेशा भारत को याद करते हैं।" बकौल हसीना, "हमारा मुख्य ध्यान...गरीबी को हटाना व अर्थव्यवस्था को विकसित करना है।"