पीएम मोदी ने मणिपुर में स्टील ब्रिज समेत ₹1,850 करोड़ के 13 प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर में बराक नदी पर बने स्टील ब्रिज, थौबल जलाशय और 2,387 मोबाइल टावर समेत ₹1,850 करोड़ की 13 परियोजनाओं का मंगलवार को उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने ₹2,950 करोड़ की 9 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। वहीं, प्रधानमंत्री ने उद्घाटन से पहले स्टील ब्रिज, थौबल जलाशय समेत अन्य परियोजनाओं की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की थीं।