पीएम मोदी ने मुंबई इमारत हादसे में जान गंवाने वालों के परिजन को ₹2-₹2 लाख देने का किया एलान
मुंबई के कुर्ला में 4 मंज़िला इमारत ढहने से 19 लोगों की जान जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवारों को ₹2-₹2 लाख और घायलों को ₹50-₹50 हज़ार की सहायता राशि दी जाएगी। गौरतलब है कि सोमवार रात को यह हादसा हुआ था।