प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएस दौरे पर अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस को वरिष्ठ सरकारी अधिकारी रहे उनके नाना पी.वी. गोपालन से जुड़ी अधिसूचनाओं का वुडन हैंडीक्राफ्ट फ्रेम और गुलाबी मीनाकारी वाला चेस सेट गिफ्ट किया। प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन को गुलाबी मीनाकारी वाला सिल्वर शिप और जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा को चंदन की बुद्ध प्रतिमा भेंट की।