प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अमेरिका में एडोबी के भारतीय-अमेरिकी सीईओ शांतनु नारायण, जनरल एटॉमिक्स के ग्लोबल कॉर्पोरेशन के भारतवंशी सीईओ विवेक लाल, क्वॉलकॉम के सीईओ क्रिस्टियानो एमन, फर्स्ट सोलर के सीईओ मार्क विडमर और ब्लैकस्टोन के सीईओ स्टीफन श्वार्ज़मैन से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी और शांतनु ने स्मार्ट एजुकेशन और भारत के स्टार्टअप सेक्टर पर चर्चा की।