प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बारासात (पश्चिम बंगाल) में जनसभा के बाद संदेशखाली की महिलाओं से मुलाकात की। बीजेपी नेता अग्निमित्र पॉल ने कहा, "महिलाओं ने खुद पर हुए अत्याचारों को लेकर बातचीत की।" दरअसल, टीएमसी नेता शाहजहां शेख व उनके सहयोगियों पर संदेशखाली में महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने और ज़मीन हड़पने के आरोप लगे हैं।