पीएम मोदी ने राजस्थान में किया पेट्रोरसायन प्रौद्योगिकी संस्थान का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए जयपुर (राजस्थान) स्थित पेट्रोरसायन प्रौद्योगिकी संस्थान का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने केंद्र द्वारा प्रायोजित योजना के अंतर्गत बांसवाड़ा, सिरोही, हनुमानगढ़ और दौसा में 4 नए मेडिकल कॉलेजों का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि पिछले 6-7 वर्षों में 170 से अधिक नए मेडिकल कॉलेज तैयार हो चुके हैं।