पीएम मोदी ने रेवंत रेड्डी को तेलंगाना का सीएम बनने पर दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ए रेवंत रेड्डी को तेलंगाना के दूसरे मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने 'X' पर लिखा, "मैं तेलंगाना की प्रगति और राज्य के लोगों के कल्याण के लिए हरसंभव मदद करने का आश्वासन देता हूं।" वहीं, मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने तेलंगाना के उप-मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है।