पीएम मोदी ने लॉन्च की व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी, बताए इसके लाभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी लॉन्च कर युवाओं व स्टार्टअप्स से इस नीति से जुड़ने की अपील की। प्रधानमंत्री ने इसके लाभ बताते हुए कहा, "पुराना वाहन स्क्रैप करने पर एक प्रमाणपत्र मिलेगा जिसके आधार पर नया वाहन खरीदने पर कोई पंजीकरण शुल्क नहीं देना होगा और रोड टैक्स में भी कुछ छूट दी जाएगी।"