पीएम मोदी ने शेयर कीं भारतीय सैटेलाइट द्वारा ली गईं गुजरात की तस्वीरें, बताया 'शानदार'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में लॉन्च हुए सैटेलाइट EOS-06 से ली गईं कुछ तस्वीरें शुक्रवार को ट्वीट कीं और उन्हें 'शानदार' बताया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "आपके साथ गुजरात की कुछ सुंदर तस्वीरें शेयर कर रहा हूं।" उन्होंने इसरो को टैग कर लिखा, "स्पेस टेक की दुनिया में यह बढ़त हमें चक्रवात के बेहतर पूर्वानुमान लगाने में मदद करेगी।"