पीएम मोदी ने श्रीनगर में पहली बार आयोजित हुए फॉर्मूला-4 कार शो के वीडियो पर दी प्रतिक्रिया
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में डल झील के किनारे रविवार को पहली बार फॉर्मूला-4 कार शो का आयोजन हुआ। एक 'X' यूज़र ने कार शो का वीडियो शेयर किया जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "भारत में मोटरस्पोर्ट्स बहुत आगे जा सकता है और श्रीनगर उन जगहों में शीर्ष पर है जहां यह हो सकता है।"