पीएम मोदी ने श्रीलंका व मॉरीशस में यूपीआई ट्रांज़ैक्शन सेवा को ऑनलाइन किया लॉन्च
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की मौजूदगी में श्रीलंका और मॉरीशस में यूपीआई ट्रांज़ैक्शन सेवा की ऑनलाइन शुरुआत की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आज हिंद महासागर क्षेत्र के तीन मित्र देशों के लिए एक विशेष दिन है। हम अपने ऐतिहासिक संबंधों को आधुनिक डिजिटल तरीके से जोड़ रहे हैं।"