पीएम मोदी ने सही कहा था- यह युग युद्ध का नहीं है: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है, "भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही कहा था कि यह युग युद्ध का नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "यह पश्चिम से बदला लेने और उसे पूर्व के खिलाफ खड़ा करने का समय नहीं है। यह वक्त है कि हम सभी संप्रभु राष्ट्र हमारे समक्ष मौजूद चुनौतियों का एकजुट होकर मुकाबला करें।"