पीएम मोदी ने हिमाचल के सीएम पद की शपथ लेने पर सुक्खू को दी बधाई, सहयोग का दिया भरोसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा, "हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए मैं केंद्र से हर संभव सहयोग का आश्वासन देता हूं।" कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने
उन्हें बधाई देते हुए कहा, "कांग्रेस सरकार वादे पूरे करने के लिए प्रतिबद्ध है।"