पीएम मोदी ने हिमाचल में विभिन्न हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट्स का किया उद्घाटन व शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मंडी (हिमाचल प्रदेश) में धौलासिद्ध हाइड्रो पावर व रेणुकाजी डैम प्रोजेक्ट समेत ₹11,000 करोड़ की विभिन्न हाइड्रो पावर परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने कहा, "पूरा विश्व भारत की इस बात की प्रशंसा कर रहा है कि हमारा देश किस तरह पर्यावरण को बचाते हुए विकास को गति दे रहा है।"