पीएम मोदी पर भरोसा था कि वह भारत को आगे ले जाएंगे: मिस्र के राष्ट्रपति फतह अल-सिसी

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने बुधवार को दिल्ली में कहा, "मैं न्यूयॉर्क (अमेरिका) में वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला था। मुझे पूरा भरोसा था कि पीएम मोदी भारत को आगे लेकर जाएंगे।" प्रधानमंत्री मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने बुधवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता भी की।

Load More