पीएम मोदी बने भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वाले पहले विदेशी शासनाध्यक्ष
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वाले पहले विदेशी शासनाध्यक्ष बन गए। भूटान के राजा ने एक कार्यक्रम में उन्हें 'ऑर्डर ऑफ द द्रूक ग्यालप' से सम्मानित किया है। गौरतलब है कि भूटान ने दिसंबर 2021 में पीएम मोदी को इस सम्मान से नवाज़ने का एलान किया था।