प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ट्वीट किया, ''रविदास जयंती के पावन अवसर पर कल सुबह 9 बजे मैं दिल्ली के करोलबाग के श्री गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर जाऊंगा।'' पीएम मोदी ने आगे लिखा, ''जन-जन के कल्याण के लिए प्रार्थना करूंगा।'' गौरतलब है, दिल्ली में बुधवार को रविदास जयंती के अवसर पर सभी सरकारी कार्यालयों की छुट्टी रहेगी।