अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने वाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात के दौरान कहा, "जब मैंने पीएम को उनकी सीट दिखाई तो मैंने उन्हें बताया कि इस सीट पर लगभग रोज़ाना एक भारतीय-अमेरिकी (अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस) बैठती हैं।" बाइडन ने आगे कहा, "उप-राष्ट्रपति की मां भारत से थीं...वह एक वैज्ञानिक और असाधारण महिला थीं।"