inshorts

‘पीएम रामबाण सुरक्षा योजना’ के तहत पंजीकरण कराने पर ₹4,000 मिलने का दावा फर्ज़ी: सरकार

केंद्र सरकार ने एक वेबसाइट पर किए जा रहे उस दावे का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि 'प्रधानमंत्री रामबाण सुरक्षा योजना' के तहत पंजीकरण कराने पर सभी को ₹4,000 मिलेंगे। पीआईबी ने ट्वीट किया, "इस नाम की कोई भी योजना केंद्र सरकार नहीं चला रही है। अपनी निजी जानकारी ऐसी वेबसाइट पर कभी साझा न करें।"