पीएम शेख हसीना ने पीएम मोदी का यूक्रेन से बांग्लादेश के 9 नागरिकों को लाने पर किया शुक्रिया

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूक्रेन से ऑपरेशन गंगा के तहत 9 बांग्लादेशी नागरिकों को वापस लाने पर शुक्रिया अदा किया है। भारत ने ऑपरेशन गंगा के तहत नेपाल औऱ ट्यूनीशिया के छात्रों का भी रेस्क्यू किया है। गौरतलब है कि यूक्रेन से अब तक 18,000 छात्र भारत वापस लाए गए हैं।