पीएम, सीएम की तस्वीर वाले मुफ्त फूड पैकेट्स बांटने पर यूपी में लगाई गई रोक
यूपी में आचार संहिता लागू होने के बाद राज्य के खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने शनिवार को उचित दर दुकानों पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीरों वाले मुफ्त फूड पैकेट्स लोगों को वितरित नहीं करने का आदेश दिया। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने शनिवार को राज्य में 10 फरवरी से 7 मार्च तक चुनाव की घोषणा की।