केंद्र ने 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने वाली योजना अगले 5 साल के लिए बढ़ाई

केंद्र सरकार ने गरीबों को मुफ्त में अनाज देने वाली प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) को अगले 5-वर्षों के लिए बढ़ा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। यह विश्व की सबसे बड़ी खाद्य सुरक्षा योजनाओं में से एक है जिससे 81.35 करोड़ लोगों को लाभ मिल रहा है।

Load More