inshorts

पीएसएल टीम ने हाथ मिलाते कोहली व बाबर की वायरल तस्वीर की ट्वीट, फैन्स ने दी प्रतिक्रिया

पीएसएल टीम क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने एशिया कप 2022 से पहले दुबई (यूएई) में हाथ मिलाते पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली व पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म की वायरल तस्वीर ट्वीट कर फैन्स से कैप्शन मांगे। पोस्ट पर एक फैन ने कमेंट किया, "दोनों लेजेंड्स को देखना अच्छा लगता है।" एक अन्य फैन ने लिखा, "एक-दूसरे के लिए सम्मान।"