तेलंगाना में काज़ीपेट रेलवे स्टेशन के पास पटरी के बेहद करीब चलते हुए पीछे से आ रही ट्रेन के साथ इंस्टाग्राम रील बना रहे युवक को इंजन द्वारा टक्कर मारने का वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ और अस्पताल में भर्ती होने के बाद अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है।