केविन पीटरसन ने ऑस्ट्रेलिया के क्वारंटीन नियमों को बकवास बताते हुए कहा कि खिलाड़ी अब बबल से परेशान हो चुके हैं। उन्होंने कहा, "नियम हटाकर...मेरे परिवार को बिना प्रतिबंध के जाने की इजाज़त नहीं होगी...तो मैं ऐशेज में...नहीं जाऊंगा।" ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा था कि वह इंग्लिश क्रिकेटरों के परिवार को प्रवेश की अनुमति देने के लिए 'डील' नहीं करेंगे।