पीड़िता के निजी अंगों पर कोई चोट नहीं: अलवर में कथित रेप मामले पर डॉक्टर

जयपुर (राजस्थान) के जे.के. लोन अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर अरविंद ने शनिवार को कहा कि अलवर में कथित तौर पर बलात्कार की शिकार लड़की के गुप्तांग में कोई चोट नहीं आई है। उन्होंने कहा कि केवल पुलिस या चिकित्सा न्यायविद ही पुष्टि कर सकते हैं कि यौन उत्पीड़न हुआ था या नहीं। बकौल अरविंद, "हम केवल उसका इलाज...कर रहे हैं।"