पीयूष चावला बने आईपीएल में दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़, ब्रावो को पछाड़ा

मुंबई इंडियंस के स्पिनर पीयूष चावला शुक्रवार को आईपीएल के इतिहास में दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए। उन्होंने आईपीएल में 188 पारियों में अब तक 184 विकेट लिए हैं जबकि ड्वेन ब्रावो ने 158 पारियों में 183 विकेट लिए थे। गौरतलब है कि सर्वाधिक विकेट लेने की सूची में युजवेंद्र चहल (200-विकेट) सबसे ऊपर हैं।