वित्त मंत्रालय के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए यूपी के इत्र कारोबारी पीयूष जैन से जुड़े परिसरों में जारी तलाशी अभियान में ₹17 करोड़ अधिक कैश और 23 किलोग्राम सोना (लगभग ₹11 करोड़ कीमत) मिला है। बकौल मंत्रालय, अंडरग्राउंड स्टोरेज में छिपाकर रखा ₹6 करोड़ कीमत का 600 किलोग्राम चंदन के तेल सहित भारी मात्रा में बेहिसाब कच्चा माल मिला है।