पीयूष बंसल और धानुका परिवार के सदस्यों ने गुरुग्राम में ₹106 करोड़ में खरीदे अपार्टमेंट्स
गुरुग्राम (हरियाणा) स्थित डीएलएफ के सुपर लग्ज़री प्रोजेक्ट 'द कैमेलियास' में चार अलग-अलग प्रॉपर्टीज़ की ₹106.4 करोड़ में रजिस्ट्री हुई है। रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म सीआरई मैट्रिक्स को मिले दस्तावेज़ों के मुताबिक, इन लग्ज़री अपार्टमेंट्स के खरीदारों में लेंसकार्ट के सीईओ पीयूष बंसल, धानुका एग्रीटेक के राम गोपाल अग्रवाल, राहुल धानुका और हर्ष धानुका शामिल हैं।