पीसीबी ने 2022-23 में पुरुषों के लिए रेड व वाइट-बॉल के अलग-अलग सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पेश किए

पीसीबी ने 2022-23 सीज़न की खातिर रेड और वाइट-बॉल के लिए अलग-अलग कॉन्ट्रैक्ट के साथ पुरुषों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की है। कप्तान बाबर आज़म, विकेटकीपर मोहम्मद रिज़वान, ओपनर इमाम-उल-हक और तेज़ गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी व हसन अली को दोनों कॉन्ट्रैक्ट (रेड और वाइट-बॉल) मिले हैं। वाइट-बॉल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में फखर ज़मान व शादाब खान ए श्रेणी में हैं।