पीसीबी ने जेम्स फॉकनर के पीएसएल में खेलने पर लगाया आजीवन प्रतिबंध

पीसीबी ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जेम्स फॉकनर के भुगतान आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें पीएसएल से आजीवन प्रतिबंधित कर दिया है। पीसीबी ने बताया है कि फॉकनर को उनके अनुबंध के अनुसार भुगतान हो चुका है। बोर्ड ने आगे कहा कि फॉकनर ने होटल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और एयरपोर्ट पर आव्रजन अधिकारियों के साथ अनुचित व्यवहार किया।